Dindori News : मत्स्योद्योग विभाग में औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर अंजू भदोरिया के निर्देशन में जिले के शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, समयपालन और कार्यों की नियमितता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर कलेक्टर जे.पी. यादव ने सहायक संचालक मत्स्योद्योग कार्यालय डिंडौरी का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में आर.के. चंदेल (F.I.F.O.), बी.के. सिरसाम (F.I.), डी.एन. अहिरवार (F.I.), विशाल शरणागत (F.I.), जयप्रकाश धुर्वे (एलडीसी) और दशरथ प्रसाद वरकड़े (वॉचमैन) उपस्थित पाए गए, जबकि श्रीमती समीक्षा पाराशर (एलडीसी) बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं।

 

बिना अनुमति एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति को पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता और लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन पाया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 तथा मध्यप्रदेश संविदा सेवा शर्तों के तहत संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

जारी नोटिस में निर्देशित किया गया है कि कर्मचारी नोटिस प्राप्त होने की तिथि से 7 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती अंजू भदोरिया ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कार्यालयीन कार्यों में अनुशासन, समयपालन और जवाबदेही सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आमजन को समयबद्ध और बेहतर सेवाएं मिल सकें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *