Dindori News : नवोदय में पढ़ने का सुनहरा मौका, 31 जुलाई तक भरें आवेदन, 28 नवंबर को होगी परीक्षा….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— जनजातीय कार्य विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को दिए प्रचार-प्रसार के निर्देश, अधिक से अधिक विद्यार्थियों से आवेदन कराने पर जोर।

डिंडौरी। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति, मुख्यालय नोएडा के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी के सहायक आयुक्त ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों, विकासखंड स्रोत समन्वयकों एवं जनशिक्षकों को पत्र जारी कर अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों से आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं।

— जारी आदेश के मुताबिक

जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 5वीं में अध्ययनरत पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि सूचना पटल, प्रार्थना सभा एवं कक्षा में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकतम विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया से जोड़ा जाए।

 

पत्र में उल्लेख किया गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जनजातीय कार्य विभाग ने अधिकारियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित कराने तथा जिले से अधिकाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे पात्र बच्चों का समय रहते ऑनलाइन आवेदन कराएं ताकि उन्हें देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में अध्ययन का अवसर मिल सके।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *