Dindori News : धान की खऱी में लगी आग ने मचाई अफरा-तफरी, 30–40 क्विंटल धान जलकर राख…..

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। करंजिया विकासखंड के अंतर्गत मोहतरा गांव में शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे किसान के धान की खरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी खरी आग की चपेट में आ गई।

ग्रामीणों के मुताबिक लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने लगातार प्रयास करते हुए आग को फैलने से रोक लिया, जिससे आसपास रखी अन्य खऱियाँ और मकान सुरक्षित बच गए। लेकिन तब तक किसान का लगभग 30 से 40 क्विंटल धान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल राजस्व विभाग को सूचना दे दी। राजस्व अमला नुकसान का आंकलन करने में जुटा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की तत्परता से गांव में संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *