डिंडौरी। State Education Center Madhya Pradesh एवं School Education Department Madhya Pradesh द्वारा संचालित शासकीय छात्रावासों में वर्ष 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस वर्ष छात्रावासों में प्रवेश की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए विशेष ई-हॉस्टल प्रबंधन प्रणाली विकसित की गई है, जिससे प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल हो सकेगी।
विद्यार्थी शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए Education Portal 3.0 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 6वीं सहित अन्य कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए प्रथम चरण में 30 मार्च 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। यदि प्रथम चरण के बाद सीटें रिक्त रहती हैं, तो द्वितीय चरण में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। ई-हॉस्टल प्रबंधन प्रणाली एक समेकित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया, सीट आवंटन, अभिलेख संधारण तथा अन्य प्रशासनिक कार्य ऑनलाइन संचालित किए जाएंगे।
जिले में संचालित Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya (केजीबीवी) टाइप-III और Subhas Chandra Bose बालक एवं बालिका छात्रावासों में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभिभावक एवं विद्यार्थी स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवश्यकता होने पर एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन भरने में किसी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित छात्रावास के वार्डन से भी सहयोग लिया जा सकता है। इन छात्रावासों में विशेष रूप से ऐसे बालक-बालिकाओं को आवासीय सुविधा प्रदान की जाती है, जो सामाजिक या पारिवारिक कारणों से नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं। साथ ही अनाथ, बेसहारा तथा सिंगल पेरेंट वाले बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाती है।




