Dindori News : आजाद की पुण्यतिथि पर जोगीग्वारा विद्यालय में राष्ट्रभक्ति की गूंज, अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग तेज…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में आजादी के महानायक चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख एवं स्टाफ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर महानायक के अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके बलिदान को याद करते हुए सभी ने भावपूर्ण नमन किया।

 

कार्यक्रम के दौरान “दुश्मन की गोलियों का सामना हम करेंगे, आजाद जिए थे आजाद ही मरेंगे” जैसे प्रेरणादायक नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। संस्था प्रमुख राम कुमार गर्ग सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति में छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानी के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। समारोह के अंत में छात्रों को नमकीन, लड्डू वितरित किए गए तथा रुचिकर मध्याह्न भोजन कराया गया।

 

इसी अवसर पर शासकीय शिक्षक संगठन ने सरकार के निर्देशों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडौरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से मांग की कि लगभग बारह वर्षों से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर गंभीरतापूर्वक निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि बेहतर और सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव रखी जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *