Dindori News : जिला पंचायत में बड़े प्रशासनिक बदलाव ! पीएम आवास व आरटीआई प्रभारी बदले, नए दायित्वों ने बढ़ाया कयासों का माहौल…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी में प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के कार्य दायित्वों में संशोधन किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार यह व्यवस्था आगामी आदेश पर्यंत तक लागू रहेगी।

— जारी आदेश के मुताबिक 

जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि परियोजना अधिकारी शसी. एस. सिंह के पूर्व में सौंपे गए समस्त कार्य दायित्वों को निरस्त कर दिया गया है और उन्हें जनपद पंचायत समनापुर का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह परिवर्तन जनपद स्तर पर समन्वय और कार्य संचालन को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।

वहीं जिला परियोजना प्रबंधक (आरजीएसए) ईश्वर प्रसाद साहू को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शाखा से संबंधित समस्त कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें आरटीआई शाखा से जुड़े सभी कार्यों का दायित्व भी दिया गया है और समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य प्रशासनिक कार्य भी उनके अधीन रहेंगे। जिला पंचायत द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसे कलेक्टर महोदया द्वारा अनुमोदित किया गया है। जिला पंचायत के इस निर्णय से जनपद पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों में गति लाने और आरटीआई से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण में मदद मिलने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *