Dindori News : गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट पुलिस सेवा का सम्मान, थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे सम्मानित….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2026 को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय समारोह के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना कोतवाली डिण्डौरी के थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे को थाना प्रभारी के रूप में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं पुलिस कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि कलेक्टर डिण्डौरी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नागपुरे को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि दुर्गा प्रसाद नागपुरे द्वारा थाना प्रभारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करते हुए थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। समारोह में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *