DINDORI NEWS : दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी : अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष डिंडौरी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग मूकबधिर बच्चों एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत से हुई। अभिभावकों को सांकेतिक भाषा की महत्ता, कोक्लियर इम्प्लांट के लाभ तथा इसके उपरांत थैरेपी से बच्चों को नई दिशा देने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने संवाद कौशल विकसित करने और सांकेतिक भाषा के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सभी बच्चों को उपहार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जे.पी. यादव, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्याम सिंगौर, सहायक परियोजना अधिकारी रामजीवन वर्मा, नोडल अधिकारी आर.बी.एस. स्वास्थ्य विभाग ओमप्रकाश उरैती, ईमोटे स्पीच थैरेपिस्ट रूचि विनोदिया, समग्र संयोजक राहुल शर्मा, सामाजिक न्याय विभाग के मयूर बांगर एवं सुरजीत पट्टा सहित अन्य अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *