Dindori News : माँ नर्मदा जन्मोत्सव पर डिंडौरी में भक्ति की रात, विशाल देवी जागरण का आयोजन….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। माँ नर्मदा जन्मोत्सव के पावन अवसर पर डिंडौरी में भक्ति, श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन दिनांक 25 जनवरी 2026, रविवार को कम्पनी चौक, पुरानी डिण्डौरी, जिला डिण्डौरी में सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम का आयोजन शिव सेना डिण्डौरी एवं माँ नर्मदा सेवा युवा समिति के सौजन्य से किया जा रहा है। देवी जागरण में सुप्रसिद्ध भजन-कीर्तन कलाकारों द्वारा माता रानी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

आयोजकों ने जिलेवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ नर्मदा एवं माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान शांति, व्यवस्था एवं श्रद्धा बनाए रखने हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *