Dindori News : ग्राम लाखों में “ग्रामोदय से अभ्युदय” कार्यक्रम का सफल आयोजन…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। ग्राम लाखों में आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, डिंडोरी और नवांकुर संस्था जनजीवन कल्याण समिति, बिछिया के मार्गदर्शन एवं सहयोग से “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भद्दा सिंह बैगा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विकासखंड समन्वयक गणेश राजपूत द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर तिलक वंदन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुण चंदेल ने किया।

समन्वयक गणेश राजपूत ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को ग्राम स्तर पर स्वदेशी अपनाने, घरेलू उत्पादों का उपयोग, घर पर सब्जी-मसाले तैयार करने, पेड़-पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और शासकीय योजनाओं — जैसे आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आदि — की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से ग्राम को आदर्श ग्राम बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिले की राष्ट्रपति सम्मानित आदिवासी बैगा लहरी बाई के बीज संग्रहण कार्य का उल्लेख करते हुए बताया गया कि उनकी मेहनत से जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ। इस तरह हर व्यक्ति अपने गांव में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वदेशी उत्पाद बढ़ावा दे सकता है।

नशा मुक्ति केंद्र से आए बच्चूनाथ चौहान ने नशे के पारिवारिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी और नशा मुक्ति हेतु परामर्श तथा उपचार प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को नशा मुक्ति और स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई। ग्राम के वरिष्ठ नागरिक कमल दास ने बाजार से सामान खरीदने को कम करने और घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की, ताकि मिलावटी वस्तुओं से बचाव हो और लोग आत्मनिर्भर बनें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता प्रकाश राजपूत, नवांकुर संस्थान से अजय ठाकुर, ग्राम समिति के सदस्य सतीष मरावी, राजकुमार बनवासी, कोमलदास मानिकपुरी, सूरज परस्ते, रानू यादव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आमिना मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *