Dindori News : बस स्टैंड स्थित प्रतीक्षालय को जेसीबी से किया ध्वस्त, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कसईसोढा के बस स्टैंड पर वर्षों से संचालित प्रतीक्षालय भवन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़कर ध्वस्त कर दिए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना 2 जनवरी 2026 की रात की बताई जा रही है। ग्राम पंचायत के अनुसार शुक्रवार देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से प्रतीक्षालय भवन को नुकसान पहुंचाया गया। इस घटना से ग्रामीणों और यात्रियों में आक्रोश है, क्योंकि यह प्रतीक्षालय ग्रामीणों एवं बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए वर्षों से उपयोग में था।

घटना की पुष्टि के लिए ग्राम पंचायत द्वारा वीडियो एवं फोटो साक्ष्य संलग्न किए गए हैं। मामले को लेकर ग्राम पंचायत कसईसोटा द्वारा पुलिस चौकी विक्रमपुर के चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त जेसीबी वाहन को जब्त करने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को इस तरह नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *