Dindori News : छांटा व डिंडौरी ओपन कैप निगवानी केंद्रों में धान उपार्जन प्रारंभ, किसानों के लिए व्यवस्थाएँ सुनिश्चित…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया के तहत 10 दिसंबर से छांटा (निगवानी) और डिंडौरी ओपन कैप निगवानी—दोनों उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। पहले दिन ही किसानों से धान की तुलाई कर उपार्जन कार्य प्रारंभ हुआ। छांटा उपार्जन केंद्र पर कनिष्ठ अधिकारी नितिन जायसवाल एवं आकाश तुरकर की मौजूदगी में खरीदी शुरू हुई। इस दौरान बी-पैक्स प्रबंधक संतोष कुमार प्रजापति, केंद्र प्रभारी हनुमंतलाल हरदाहा, राघवेंद्र सिंह राजपूत केन्द्र प्रभारी, सर्वेयर लोकमानी ठाकुर, ऑपरेटर अभिषेक गौतम, वेयरहाउस प्रभारी कमलेश पांडे एवं किसान यतनसिंह उपस्थित रहे।

इसी प्रकार डिंडौरी ओपन कैप निगवानी परिसर में भी किसानों को आमंत्रित कर उपार्जन प्रक्रिया शुरू की गई। दोनों केंद्रों पर आगंतुक किसानों को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोहन सिंह नरवरिया, समिति प्रबंधक रघुवर सिंह गौतम, सर्वेयर परसराम राठौर तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उपार्जन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा तुलाई, स्टोरेज, स्टैकिंग, परिवहन तथा निगवानी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही किसानों से सुझाव प्राप्त कर खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने पर चर्चा की गई।

किसानों की सुविधा के लिए दोनों उपार्जन केंद्रों पर पेयजल, बैठने, अलाव तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश सहायक आपूर्ति अधिकारी द्वारा दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी समस्या की स्थिति में किसान सीधे उपार्जन केंद्र से संपर्क कर सकेंगे। स्थानीय किसानों ने दोनों उपार्जन केंद्रों पर की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग का आभार जताया। अधिकारीगण ने आश्वस्त किया कि कृषक हितों और सुचारू उपार्जन प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *