Dindori News : निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर स्व-सहायता समूह को नोटिस, तुरंत कार्रवाई के निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। बजाग एसडीएम एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामबाबू देवांगन ने बुधवार को ग्राम पंचायत पड़रिया डोंगरी में दो आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय टीम, समिति सदस्य, सरपंच-सचिव और ग्रामवासी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों की जांच की गई। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट और सीसी सड़क निर्माण कार्यों की स्थिति का भी आकलन किया गया। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया।

एसडीएम ने इसी क्रम में ग्राम पंचायत बिलाईखार और ग्राम पथरिया में संचालित प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण भी किया। विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के मेन्यू के अनुसार वितरण न होने पर संबंधित स्व-सहायता समूह को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान शासकीय महाविद्यालय की दो छात्राओं ने ‘‘गांव की बेटी’’ योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत किए। एसडीएम देवांगन ने विद्यार्थियों के आवेदन का परीक्षण कर उन्हें तत्काल योजना का लाभ स्वीकृत किया। एसडीएम ने कहा कि जनपद क्षेत्र में शैक्षणिक, आंगनवाड़ी और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए प्रशासनिक निरीक्षण सतत जारी रहेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *