Dindori News : विद्यार्थियों को गीता के उपदेशों से मिली जीवन में कर्तव्यनिष्ठा की सीख…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले के करंजिया विकासखंड के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में मध्य प्रदेश सरकार के आदेश के पालन में मंगलवार को गीता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को गीता के शिक्षाओं से परिचित कराना और जीवन में कर्मयोग का महत्व बताना था।

कार्यक्रम में बताया गया कि गीता में कर्म करते समय फल की इच्छा न रखने का संदेश दिया गया है। जीवन में कोई भी वस्तु या संपत्ति स्थायी नहीं है, सब कुछ ईश्वर की कृपा से होता है। इसलिए कर्म को ईमानदारी और समर्पण के साथ करना चाहिए और परिणाम ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान रामकुमार गर्ग के अलावा सभी शिक्षक और स्थानीय गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उपस्थित जनों को गीता के उपदेशों पर विचार-विमर्श करने और नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा लेने का अवसर मिला। गीता दिवस के दौरान श्लोक पाठ, विचार गोष्ठी और प्रार्थना की गई, जिससे विद्यार्थियों में जीवन के प्रति सही दृष्टिकोण और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *