डिंडौरी। करंजिया में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) विकासखंड करंजिया, जिला डिंडौरी द्वारा स्थापित भगवान बिरसा मुंडा जी की भव्य प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत करंजिया की सरपंच श्रीमती जमोत्री पेंदो ने की। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य लक्ष्मी प्रसाद दरकेश (पति उमेश राय), राजू सिंह उद्दे, एवं मथुवन धुर्वे मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकेश मार्को, नितिन राय सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
इस अवसर पर गोंडवाना महासभा के अध्यक्ष दीपक धुर्वे, शासकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग, अजाक्स संगठन के सचिव जीवन मरावी, कोषाध्यक्ष मोती सिंह भगत, उपाध्यक्ष जोहान सिंह मरावी, श्याम लाल परस्ते, राजेश वालरे, विश्राम सिंह तेकाम, शिवराम परस्ते, श्रीमती मालती श्याम, श्रीमती श्यामा बाई उइके सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मॉडल स्कूल की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। जयंती कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष तथा जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।





