Dindori News : मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया, बीएलओ की शून्य प्रगति पर जारी हुए कारण-बताओ नोटिस….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज Zoom वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की गति तेज करें और दैनिक प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित है, जिसके तहत प्रशासनिक अधिकारी और बीएलओ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवा रहे हैं और मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं।

अभियान की निगरानी को मजबूत बनाने के लिए सभी विकासखंडों में अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर बीएलओ के कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज तक प्राप्त प्रगति रिपोर्ट में गणना पत्रक डिजिटलीकरण में शून्य प्रगति पाए जाने पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39 के बीएलओ एवं विधानसभा 104 डिंडौरी के 50 बीएलओ को कारण-बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत बीएलए-2 की नियुक्ति हेतु मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिवों को पत्र भेजकर निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक जानकारी तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। बीएलए-2, बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करेंगे।

कलेक्टर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज कलेक्टोरेट ऑडिटोरियम मीटिंग हॉल में विधानसभा क्षेत्र 104 डिंडौरी के मतदान केंद्र क्रमांक 01 से 156 तक के बीएलओ के गणना पत्रकों का समक्ष डिजिटलीकरण कराया गया। कार्यक्रम में सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, बीईओ एवं बीआरसी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *