Dindori News : भाजपा मंडल डिंडौरी की बैठक में हुआ मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— हर पात्र व्यक्ति का नाम जुड़वाने का लिया संकल्प

डिंडौरी । भारतीय जनता पार्टी मंडल डिंडौरी की मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय डिंडौरी में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि को अभियान में पूरी तत्परता के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि “हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचकर पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जाए और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में न रहे — यह हम सभी की जिम्मेदारी है।” नेताम ने जोर देकर कहा कि यह अभियान पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे पूरी गंभीरता से संचालित किया जाए।

मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य ने अपने संबोधन में कहा कि बीएलए-2 चुनाव आयोग के समक्ष भाजपा का अधिकृत प्रतिनिधि होता है, इसलिए उसका चयन अत्यंत सावधानी से किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण से मतदाता सूची की प्रमाणिकता बढ़ेगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी।

बैठक में जिला मंत्री सपना जैन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सरस, वरिष्ठ नेता राकेश सिंन्हारे, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, अविनाश छाबड़ा, भागीरथ उरैती, तरुण ठाकुर, प्रवीण बर्मन, हरिहर पाराशर, शांतनु पाठक, बोधराम सरैया, रजनी श्रीवास, दीपिका भारद्वाज, अमित बर्मन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तय की गई और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *