Dindori News : “वंदे मातरम” के 150 गौरवशाली वर्ष — डिंडौरी में देशभक्ति के रंग में डूबा कलेक्ट्रेट परिसर…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर डिंडौरी जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय आयोजन किया गया, जहां राष्ट्र और राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” गान कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया।

सीधा प्रसारण के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को बड़े ध्यान से सुना। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा और “वंदे मातरम” की गूंज ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि भारत की एकता, आत्मगौरव और आज़ादी की भावना का जीवंत उत्सव बन गया। इसने लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के उस अदम्य जोश और त्याग की याद दिलाई, जिसने “वंदे मातरम” को हर भारतीय के हृदय में अमर बना दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *