Dindori News : बैठकें नहीं, फाइलें लंबित — जनप्रतिनिधियों ने सीईओ पर लगाया लापरवाही का आरोप….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से हटाने की मांग

डिंडौरी। जनपद पंचायत डिंडौरी में पदस्थ प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमोद कुमार ओझा के विरुद्ध जनप्रतिनिधियों ने असहयोगपूर्ण एवं अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभाव से उन्हें हटाने की मांग की गई है।

दरअसल जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि प्रभारी सीईओ ओझा द्वारा जनपद पंचायत में समय पर बैठकें आयोजित नहीं की जातीं और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं और फाइलों पर ध्यान नहीं दिया जाता। उनके इस रवैये से पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई बार निवेदन करने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं होने से जनप्रतिनिधियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी का व्यवहार न केवल असहयोगपूर्ण है बल्कि इससे पंचायत की गरिमा और कार्यप्रणाली पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत स्तर पर जनहित से जुड़ी योजनाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि प्रमोद कुमार ओझा को तत्काल प्रभाव से हटाकर किसी योग्य, संवेदनशील एवं जनहितैषी अधिकारी को पदस्थ किया जाए, ताकि पंचायत के कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें और विकास कार्यों में गति लाई जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *