Dindori News : राजपूत राठौर समाज के अध्यक्ष कृष्णा सिंह परमार के पिता का निधन, समाज में शोक की लहर…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी जिले के राजपूत राठौर समाज के अध्यक्ष कृष्णा सिंह परमार के पिता बुधराम सिंह परमार का निधन हो गया। वे बीते कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका उपचार जिला चिकित्सालय डिंडौरी में चल रहा था। 17 सितंबर 2025 की रात्रि लगभग 9 बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिजनों ने बताया कि दिवंगत का अंतिम संस्कार 18 सितंबर 2025 को प्रातः 11 बजे ग्राम मडियारास स्थित निज निवास से मां नर्मदा तट पर किया जाएगा। समाजजनों एवं परिजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। श्री बुधराम सिंह परमार की सादगी और समाज सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके निधन से परिवार और समाज में गहरा शोक व्याप्त है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *