Dindori News : दीपावली पर कलेक्टर ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। दीपावली पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में लगभग 50 अस्थायी पटाखा दुकानें स्थापित की गई हैं, जिनका निरीक्षण आज कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किया। कलेक्टर ने सभी दुकानदारों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करते हुए पटाखे बेचने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक दुकान में तीन सेट अग्निशामक यंत्र रेत की बाल्टियाँ पर्याप्त पानी और अन्य आवश्यक सामग्री रखने को कहा निरीक्षण के दौरान एसडीएम डिंडौरी एसडीओपी तहसीलदार नगर परिषद अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान एनडीआरएफ टीम द्वारा पटाखा विक्रेताओं को अग्निशामक यंत्रों का उपयोग और आग से बचाव के उपायों की ट्रेनिंग भी दी गई ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो सके कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने नागरिकों से अपील की कि दीपावली को आनंद और प्रकाश के साथ सुरक्षा तथा स्वच्छता का ध्यान रखते हुए मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है इसे जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति सजग रहकर मनाना सभी का दायित्व है थोड़ी सी सावधानी हमारी खुशियों को दोगुना कर सकती है उन्होंने नागरिकों से बच्चों को बड़ों की देखरेख में पटाखे जलाने खुले स्थानों पर ही पटाखे फोड़ने बिजली के तारों पेट्रोल पंप और वाहनों के पास पटाखे न जलाने सूती कपड़े पहनने और ग्रीन पटाखों के उपयोग की अपील की साथ ही अवैध या अधिक ध्वनि वाले पटाखों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा और स्वच्छता दोनों ही प्रशासन की प्राथमिकता हैं और दीपावली का पर्व आनंद और जिम्मेदारी के साथ मनाया जाना चाहिए।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *