Dindori News : धनतेरस पर शहर के असली हीरो सफाईकर्मियों का सम्मान…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिला मुख्यालय में नगर परिषद डिंडौरी के सफाई कर्मियों को आज धनतेरस के अवसर पर सम्मानित किया गया। समाजसेवी रोहित कांसकार ने इस मौके पर कहा कि सालभर शहर की सफाई में योगदान देने वाले सफाईकर्मी वास्तव में असली हीरो हैं और उनके लिए यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रोहित कांसकार ने आगे कहा —नेतागिरी और अफसरशाही सिर्फ दिखावे तक सीमित रह गई है। असल में सम्मान तो उन हाथों का होना चाहिए जो रोज हमारे शहर को साफ-सुथरा रखते हैं। इस अवसर पर सफाईकर्मियों के योगदान को सराहा गया और उनके हौसले को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *