Dindori News : अवैध वसूली पर नगर परिषद डिंडौरी की सख्ती — ठेकेदार पर ₹10,000 जुर्माना, CMO ने ठेका निरस्त करने की दी चेतावनी…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले में लगातार बाजार वसूली में मनमानी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ परिषद के द्वारा कड़ा रुख और चेतवानी देते हुए 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

दरअसल नगर परिषद डिंडौरी द्वारा बाजार वसूली ठेकेदार मेसर्स नीका ट्रेडर्स (प्रो. विकास चौकसे, सिविल लाइन डिण्डौरी) पर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की गई है। परिषद को लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि ठेकेदार और उसके कर्मचारी शासन द्वारा छूट प्राप्त छोटे व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी सूचना पत्र में कहा गया है कि यह कृत्य अनुबंध की शर्तों और शासन निर्देशों के पूर्णतः विपरीत है। पूर्व में कई बार चेतावनी देने के बाद भी सुधार न होने पर परिषद् ने ठेकेदार पर ₹10,000 का जुर्माना अधिरोपित किया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध वसूली की गतिविधियां तत्काल बंद की जाएं, अन्यथा ठेका निरस्त करने और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *