डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने मेंहदवानी क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने दो दिनों के भीतर तीन डंपर जब्त किए हैं, जो बिना रॉयल्टी के अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, 8 नवम्बर 2025 को खनिज विभाग की टीम ने एक डंपर को पकड़ा जो बिना रॉयल्टी के गिट्टी का परिवहन कर रहा था। इसके अगले दिन 9 नवम्बर 2025 को दो और डंपर इसी तरह अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए। जप्त किए गए वाहनों के क्रमांक — MP19ZL4090, MP19ZF5941, और MP20HB5357 हैं।
विभागीय कार्रवाई के तहत तीनों वाहनों को ज़ब्त कर थाना मेंहदवानी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त निगरानी और सतत अभियान चलाया जा रहा है।





