डिंडौरी। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने वर्ष 2026 के लिए डिंडौरी जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को मकर संक्रांति, 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को अनंत चतुर्दशी तथा 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। ये अवकाश जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं शासकीय संस्थानों में मान्य होंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानीय अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंकों पर लागू नहीं होंगे। उक्त आदेश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डिंडौरी द्वारा जारी किया गया।




