भोपाल/डिंडौरी — मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने वरिष्ठता सह योग्यता के आधार पर अन्य कई विशेषज्ञ संवर्ग के अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें डिंडौरी जिले के लिए डॉ. मनोज पाण्डे, जो वर्तमान में जिला चिकित्सालय बालाघाट में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत हैं, को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला डिंडौरी के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन के 11 अगस्त 2025 के आदेश के अनुसार चयनित अधिकारियों को PB-4 (₹37400-67000) वेतनमान एवं ₹8700 ग्रेड पे पर पदस्थ किया गया है। इस आदेश के साथ डिंडौरी में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन एवं निगरानी की जिम्मेदारी अब डॉ. पाण्डे के हाथों में होगी। वहीं अब स्थानीय लोगों का मानना है कि नई नियुक्ति से जिले की चिकित्सा व्यवस्था में गति आएगी और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार होगा।


