Dindori Excise Action : डिंडौरी में आबकारी विभाग का शिकंजा, अवैध शराब के 7 प्रकरण दर्ज—कच्ची व विदेशी मदिरा जब्त….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 26 अप्रैल 2026 को विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए और बड़ी मात्रा में कच्ची व विदेशी मदिरा जब्त की गई।

 

 

आबकारी विभाग वृत्त डिंडौरी द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर टीम ने वार्ड क्रमांक 2 में इशू बाई से 7 लीटर, कौशल्या बाई से 8 लीटर और पार्वती बाई से 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की। वहीं वार्ड क्रमांक 13 निवासी नरेंद्र कुमार के कब्जे से 8 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

 

 

इसके अलावा भैंसलगान स्थित एक किराना दुकान से राधेश्याम बर्मन के पास से 15 पाव विदेशी मदिरा जब्त की गई। वार्ड क्रमांक 5 के एक ढाबे में संचालक मोईन के कब्जे से 16 पाव जीनियस रम और 8 पाव गोवा व्हिस्की बरामद हुई। वार्ड क्रमांक 15 निवासी शैलेश कुमार से 13 पाव रॉयल सिलेक्ट विदेशी शराब भी जब्त की गई।

 

 

कार्रवाई के दौरान कुल 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 52 पाव विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार 760 रुपये बताई गई है। सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

 

 

यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी बैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आरक्षक राम भरोस ठाकुर, मनीष उइके, करिशमा सलामे, नगर सैनिक कोता बाई, तोक सिंह मरावी एवं वाहन चालक कुलदीप उइके की टीम द्वारा की गई।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *