मध्यप्रदेश के डिंडौरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 104-डिण्डौरी में वर्ष 2003 की मतदाता सूची एवं वर्ष 2025 की निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइजरों को 23 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थानों पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशानुसार मतदान केन्द्रवार वर्ष 2003 की सूची और वर्तमान 2025 की नामावली का मिलान कर अनुलग्नक-1, 2 और 3 की जानकारी आयोग के निर्देशों के अनुरूप तैयार करनी होगी। इसके लिए चार स्थान तय किए गए हैं—
मतदान केन्द्र क्रमांक 01 से 73 तक के लिए कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम डिण्डौरी।
74 से 156 तक के लिए जनपद पंचायत समनापुर।
157 से 238 तक के लिए तहसील कार्यालय बजाग।
239 से 319 तक के लिए जनपद पंचायत करंजिया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कार्य में लापरवाही अथवा अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित बी.एल.ओ. और सुपरवाइजरों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डिंडौरी, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया है। 23 सितम्बर को बी.एल.ओ., पटवारी एवं संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूचियों सहित समय पर उपस्थित हों, इसके लिए आदेश सख्ती से दिए गए हैं।




