Dindori Crime News : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, करीब 5 लाख का मशरूका जप्त….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले की कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं एसडीओपी सतीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई 13 और 14 सितंबर की दरम्यानी रात की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर जबलपुर-डिण्डौरी मेन रोड स्थित लिप्टिस प्लांट के पास मिडवेट्रीट के पहले घेराबंदी कर पुलिस ने एक मारुति ओमनी कार और एक मोटरसाइकिल सहित 15 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, जिसकी कुल कीमत लगभग चार लाख 96 हजार रुपये आंकी गई है। मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रेमसागर झारिया निवासी बरबसपुर, वीरेंद्र झारिया निवासी सूरजपुरा, आशीषनाथ उर्फ मोनू जोगी एवं नरेंद्र उर्फ गोलूनाथ जोगी दोनों निवासी गांगपुर के रूप में हुई है। जब्त शराब की मात्रा 128.340 लीटर बताई जा रही है। थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 561/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां खपाने की योजना थी। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, आबकारी उपनिरीक्षक प्रहलाद चौहान, सउनि अखिलेश श्रीवास समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की विशेष भूमिका रही। डिण्डौरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब व नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *