Dindori Business News : डिंडौरी में कैट संगठन की नई टीम की सूची जारी, व्यापारियों को मिली संगठन में जिम्मेदारी, देखें नई टीम की पूरी सूची…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

— प्रभात जैन जिला अध्यक्ष, दीपक प्रधानानी, प्रकाश मिश्रा, मीडिया प्रभारी सहित कई व्यापारियों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी,पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची हुई जारी

 

डिंडौरी। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट), डिंडौरी की जिला इकाई ने जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी की है। जारी सूची में जिले के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े व्यापारियों को संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी पत्र के अनुसार

जारी सूची के अनुसार प्रभात जैन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक प्रधानानी, राज साहू, कमलेश अवधिया, दीपक तिवारी, अतुल सोनी, राजेन्द्र परमार, रत्नेश बिल्लैया और संजय मंगल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन में दीपांशु जैन, योगेश महाराजानी, ऋषि जैन, रामचंद्र बिल्लैया, दिलीप कमतानी, रितेश जैन, रकन्द चौकसे, राजेन्द्र बर्मन, सुमित खन्ना और मनीष जैन को मंत्री सहित अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारियों में शामिल किया गया है।

इसके अलावा सतीश गोगैया को संगठन मंत्री, घनश्याम ताम्रकार को सह संगठन मंत्री, रमेश राजपाल को कोषाध्यक्ष तथा रजनीश राय को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रकाश मिश्रा को मीडिया प्रभारी और निपात प्रधानानी को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

सूची में कुल 16 व्यापारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं वरिष्ठ संरक्षक के रूप में सुभमचंद जैन (वकील), उमेश नायक, प्रदीप तिवारी, प्रहलाद क्षेत्रीजा और कृष्णा परमार के नाम शामिल हैं।

संगठन की इस सूची में किराना, ज्वेलर्स, पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल स्टोर्स, रेडीमेड गारमेंट्स, हार्डवेयर, ट्रांसपोर्ट सहित विभिन्न व्यवसायों से जुड़े व्यापारी शामिल हैं। कैट की जिला इकाई के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाने, व्यापारिक हितों की रक्षा करने और व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *