Dindori Breking News : डिंडौरी जिला पंचायत अध्यक्ष पर कलेक्ट्रेट में अवैध धरना का नोटिस, 19 दिसंबर तक जवाब अनिवार्य…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले में इन दिनों जिला पंचायत सीईओ और जिला पंचायत अध्यक्ष में , ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना में पारदर्शिता, गड़बड़ी को लेकर विवाद चल रहा है जिसे लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा समूह के दीदियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था ।

जिसे लेकर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते को कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 का उल्लंघन हुआ है।

नोटिस में कहा गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति प्रदान नहीं की गई थी। इस कारण, उन्हें अपने जवाब देने के लिए 19 दिसंबर 2025 तक कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कलेक्ट्रेट परिसर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस प्रकार के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *