Dindori Breaking News : बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 4 घायल डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर मिला इलाज….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले के थाना शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत अमेरा बस स्टैंड के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी 2026 की रात लगभग 10:30 बजे दुर्घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही शहपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 की एफआरव्ही वाहन को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक दीपक वर्मा एवं पायलट किशन साहू ने घटनास्थल पर पहुँचकर पाया कि अमेरा बस स्टैंड के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है, जिसमें चार व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े थे।

डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए त्वरित राहत कार्य करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुरा पहुँचाया, जहाँ घायलों का उपचार जारी है। डायल-112 की तेज़ और संवेदनशील कार्रवाई के कारण घायलों को समय रहते चिकित्सा सहायता मिल सकी, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *