Dindori Breaking News : 77.390 लीटर शराब जब्त ! ₹52 हजार कैश, 4 मोबाइल और i10 कार बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार | कुल कीमत ₹6.25 लाख…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 77 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन एवं एक कार भी बरामद की गई।

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं एसडीओपी सतीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 अप्रैल 2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आईटीआई के पास भोंदूटोला क्षेत्र में कुछ लोग बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर कस्बे में खपाने की तैयारी कर रहे हैं।

 

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कुंवर सिंह उर्फ भुरसू पाराशर (28), सचिन शर्मा (46) एवं सुनील कुशवाहा (43) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 77.390 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 36,770 रुपये), 52 हजार रुपये नगद, 4 मोबाइल फोन (कीमत 36,500 रुपये) तथा एक सिल्वर रंग की आई-10 कार (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 6,25,270 रुपये आंकी गई है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन शर्मा एवं सुनील कुशवाहा के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं, जबकि मुख्य आरोपी कुंवर सिंह उर्फ भुरसू पाराशर के खिलाफ 17 आपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उप निरीक्षक भूपेंद्र पाठक, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *