Dindori BJP Protest Rally : राहुल गांधी की टिप्पणी पर बवाल ! डिंडौरी में भाजपा का जोरदार विरोध….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर और भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के नेतृत्व में रविवार को जिला मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की गई।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माताजी को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा बिहार के मंच से की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।रैली भाजपा जिला कार्यालय से निकलकर मुख्य मार्ग से होती हुई रानी अवंतीबाई बस स्टैंड पहुंची, जहाँ राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए ‘इंडि. ठगबंधन’ के नेता अब राजनीतिक मर्यादा और संस्कारों को भूलकर असभ्यता की सीमा तक पहुँच गए हैं।”वहीं, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने कहा यह केवल प्रधानमंत्री की माताजी नहीं, बल्कि संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान है। देश की जनता इस अक्षम्य कृत्य को कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौजूद रहीं और “राहुल गांधी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर विरोध जताया।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *