CM Helpline Cases Pending : डिंडौरी में 50 दिन से अधिक समय से अटके 150 से ज्यादा प्रकरण, 3 दिन में स्पष्टीकरण नहीं तो कार्रवाई…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत डिंडौरी ने जनपद पंचायत बजाग और शहपुरा के कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

— बजाग जनपद पंचायत

जनपद पंचायत बजाग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार नरनोरे (वित्तीय), जतिन कुमार ठाकुर, प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी विधान सिंह परस्ते तथा पंचायत समन्वयक अधिकारी अभिनंदन पुषाम, जीवन सिंह मसराम और देव सिंह मरावी पर कार्यवाही की गई है।

अगस्त 2025 तक यहां 110 प्रकरणों में से केवल 78 का संतुष्टिपूर्ण निराकरण हुआ, जबकि 32 प्रकरण लंबित हैं। इनमें से 74 प्रकरण 50 दिन से अधिक समय से लंबित पाए गए। बजाग की निराकरण दर मात्र 70.91 प्रतिशत रही।

— शहपुरा जनपद पंचायत

जनपद पंचायत शहपुरा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमोद कुमार ओझा, खंड पंचायत अधिकारी छत्तर सिंह मार्को और पंचायत समन्वयक अधिकारी राजकुमार मरावी, भगत सिंह धुर्वे, फत्तू सिंह मरावी, गुलाब सिंह धुर्वे एवं सुदर्शन सैयाम को नोटिस जारी किया गया है।

अगस्त 2025 तक शहपुरा में 134 प्रकरणों में से 90 का ही निराकरण हो पाया, 44 प्रकरण लंबित रहे। इनमें से 79 प्रकरण 50 दिन से अधिक समय से लंबित थे। शहपुरा की निराकरण दर मात्र 67.16 प्रतिशत रही।

— सीईओ का निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *