Breking News : डिंडौरी में हृदयविदारक हादसा— कुएं में नहाने गई 11 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसवाही में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बुआ के घर छुट्टियां मनाने आई कक्षा पाँचवीं की 11 वर्षीय छात्रा शालिनी कुशराम की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शालिनी कुशराम, पिता कमल कुशराम, ग्राम गंजरा थाना समनापुर की निवासी थी। वह इन दिनों अपनी बुआ के घर ग्राम भैसवाही आई हुई थी। सोमवार लगभग 10 बजे से 1 बजे के बीच दोपहर में वह अकेली गांव के एक कुएं के पास नहाने पहुंची।

इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गहरे कुएं में गिर गई। जब तक आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय डिंडौरी भेजा गया है।

मासूम की मौत की खबर जैसे ही माता-पिता तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता बार-बार बेटी का नाम लेकर बेसुध हो रहे हैं। गांव की महिलाओं समेत हर व्यक्ति की आंखें नम हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे भैसवाही गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से गहरे सदमे में है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *