Breaking News MP: मध्यप्रदेश में 4 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

— मध्यप्रदेश में चार IPS अधिकारियों के तबादले, सागर से देवास तक बदली पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने 27 अक्टूबर 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर तैनात किया गया है। इस फेरबदल में सागर, देवास और बालाघाट जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारी की जिम्मेदारी बदली गई है।

 

अनुराग सुजानिया बने सहायक पुलिस महानिरीक्षक

 

जारी आदेश के अनुसार सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, ग्वालियर की 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल में सेनानी के पद पर पदस्थ संजीव कुमार सिन्हा को सागर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

 

देवास और बालाघाट में भी बदली जिम्मेदारी

 

देवास जिले के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को देवास जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार गृह विभाग के सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *