DINDORI BREAKING NEWS: शिकायतों और वित्तीय जांच के बीच शहपुरा मॉडल स्कूल में बड़ा बदलाव, हम्मवीर सिंह को मिली कमान….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

प्रभारी प्राचार्य वेदप्रकाश साहू के खिलाफ लगातार शिकायतों और वित्तीय जांच के मद्देनजर जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश

 

डिंडौरी। जिले के शहपुरा स्थित शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी डिंडौरी ने 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में वरिष्ठ शिक्षक हम्मवीर सिंह राजपूत को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभारी प्राचार्य के साथ विद्यालय के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है।

जारी आदेश के अनुसार, शासकीय मॉडल उमावि शाहपुरा के प्रभारी प्राचार्य वेदप्रकाश साहू के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों और वर्तमान में चल रही वित्तीय जांच को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ शिक्षक हम्मवीर सिंह राजपूत को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभारी प्राचार्य के साथ प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का दायित्व सौंपा जाता है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश को तत्काल प्रभावशील करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी है। साथ ही विद्यालय के वर्तमान प्रभारी प्राचार्य वेदप्रकाश साहू को निर्देशित किया गया है कि वे समस्त अभिलेख तत्काल नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य हम्मवीर सिंह राजपूत को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल, कलेक्टर डिंडौरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। विद्यालय में प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी में किया गया यह बदलाव शिकायतों और वित्तीय जांच के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *