Breaking News : सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, पटवारी तत्काल निलंबित…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

किसान से पैसे लेने के आरोप के बाद SDM ने की बड़ी कार्रवाई, मुख्यालय तहसील गुढ़ किया गया निर्धारित

मध्यप्रदेश रीवा जिले के गुढ़ अनुभाग में सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित रिश्वतखोरी के वीडियो के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी तमरादेश रविनारायण वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) गुढ़ द्वारा 24 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्राम तमरादेश निवासी किसान चंद्रशेखर पटेल ने पटवारी पर पैसे लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद एक अन्य वीडियो में भी किसान ने पटवारी पर काम नहीं करने तथा पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए।

आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया यह कृत्य अनुशासनहीनता का द्योतक है तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन प्रतीत होता है। इसी आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत पटवारी रविनारायण वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कानूनगो शाखा, तहसील गुढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, वायरल वीडियो की सत्यता एवं आरोपों की विस्तृत जांच की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा सकती है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *