Breaking News : 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सरपंच, EOW की कार्रवाई से मचा हड़कंप….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

टपरी में सुधार कार्य की अनुमति देने के बदले मांगी थी रिश्वत, सिवनी बस स्टैंड के पास ट्रैप कर पकड़ा

 

 

मध्यप्रदेश के सिवनी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवनी जिले की ग्राम पंचायत पलारी के सरपंच रामगोपाल डेहरिया को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को सिवनी बस स्टैंड के पास की गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पलारी निवासी शिवचरण नागवंशी (40 वर्ष) ने 2 मार्च 2026 को EOW जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वह पिछले 4–5 वर्षों से गांव में टपरी बनाकर रह रहा है और उसी में छोटे-मोटे सुधार कार्य कराना चाहता था। इसके लिए ग्राम पंचायत पलारी के सरपंच रामगोपाल डेहरिया द्वारा काम में बाधा न डालने और सुधार कार्य की अनुमति देने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

 

 

शिकायत मिलने के बाद EOW ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। सोमवार 9 मार्च 2026 को सिवनी बस स्टैंड के पास शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय सरपंच रामगोपाल डेहरिया को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। EOW टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली है। आरोपी सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। देखें प्रेस नोट…

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *