भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस संबंध में 22 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
— जारी आदेश के मुताबिक
विभाग द्वारा जारी आदेश में निर्धारित कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में समय पर पाठ्यक्रम और अन्य गतिविधियां पूर्ण कराई जाएं। जारी निर्देश के अनुसार शैक्षणिक कैलेंडर को विमर्श पोर्टल पर 9 अप्रैल 2026 को अपलोड किया जा चुका है। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए माहवार एवं इकाईवार पाठ्यक्रम का निर्धारण किया गया है। साथ ही त्रैमासिक, अर्धवार्षिक परीक्षाएं, खेल गतिविधियां, छात्रवृत्ति, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग, इंस्पायर अवार्ड, जीवन कौशल शिक्षा, स्काउट-गाइड गतिविधियां तथा शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश भी शामिल किए गए हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी विद्यालयों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पाठ्यक्रम पूर्ण कराया जाए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता और समयबद्धता बनी रहे। विभाग ने समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को भी निर्देशित किया है कि वे कैलेंडर के अनुसार गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और नियमित समीक्षा करते रहें। देखें आदेश…

