Dindori News : बरसात से पहले पूरे हों वाटरशेड के काम, कलेक्टर ने दी सख्त समय-सीमा…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी में विकास कार्यों पर सख्ती—कलेक्टर ने मॉनिटरिंग के दिए सख्त निर्देश

डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत संचालित वाटरशेड कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में जिलेभर में चल रहे कंटूर निर्माण, खेत तालाब, ग्रैबियन संरचना, तालाब, चेक डेम और स्टॉप डेम जैसे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी बरसात से पहले सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से जुड़े इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

साथ ही कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की प्रगति से जुड़े फोटोग्राफ्स को निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए, जिससे कार्यों की मॉनिटरिंग पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हो सके।

 

बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, वाटरशेड प्रभारी स्टीफन इक्का, उपयंत्री, सहायक यंत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *