Education Update : कागजों का फर्नीचर या जमीनी हकीकत..? प्रदेश के सभी स्कूलों में फर्नीचर की होगी सख्त जांच, 25 अप्रैल तक रिपोर्ट देना अनिवार्य…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय स्कूलों में उपलब्ध कराए गए फर्नीचर के भौतिक सत्यापन के निर्देश पत्र जारी किया गया हैं।

जारी पत्र के मुताबिक 

बता दें कि विभाग द्वारा जारी पत्र में उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच प्राथमिक, मिडिल एवं हाई स्कूलों को उपलब्ध कराए गए फर्नीचर का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए एक समिति गठित की गई है, जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, संबंधित स्कूल के प्राचार्य और एक वरिष्ठ शिक्षक को शामिल किया गया है।

 

समिति द्वारा फर्नीचर का भौतिक सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप में जानकारी तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2026 तक ईमेल के माध्यम से लोक शिक्षण संचालनालय को भेजना अनिवार्य होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी समयसीमा का पालन करते हुए सत्यापन कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि फर्नीचर की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके और आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। देखें आदेश…

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *