Mp News : सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त: योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, गांवों में रात्रि विश्राम कर जनता से जुड़ें अधिकारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

प्रशासनिक कसावट बढ़ाने सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, जनता से सीधा जुड़ाव जरूरी

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कमिश्नरों और कलेक्टरों के साथ विभिन्न योजनाओं और अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

वहीं सीएम ने निर्देश दिए कि अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर नियमित निरीक्षण करें और गांवों में रात्रि विश्राम कर सीधे नागरिकों से संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनोन्मुखी प्रशासन की विश्वसनीयता और मजबूत हो सके।

 

गौरतलब यह है कि बैठक में जल संरक्षण को लेकर संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान और संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इन अभियानों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से जल संरक्षण और जनसमस्याओं के निराकरण में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

 

 

 

इसके साथ ही गेहूं उपार्जन व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए, उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए और उपार्जन केंद्रों पर छाया, पेयजल, बारदाना सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक अमला जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर काम करे और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करे।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *