Crime News : डिंडौरी में 25 लाख की गौवंश तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ट्रक समेत कार जब्त—5 आरोपी गिरफ्तार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

डिंडौरी। जिले में अवैध गतिविधियों और गौवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के नेटवर्क पर करारा वार किया है।

 

बता दें कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिंडौरी एवं एसडीओपी शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह परते के नेतृत्व में गठित टीम लगातार सूचना संकलन कर रही थी। इसी दौरान 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने ग्राम अझवार से सारसताल रोड, ग्राम राम्हेपुर के पास घेराबंदी कर दबिश दी।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आईशर ट्रक (क्रमांक MP 13 AG 5067) को पकड़ा, जिसमें 12 नग भैंस पाड़ा भरे हुए मिले। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक लाल रंग की कार भी जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

मामले में पुलिस ने वाहन चालक समीर अंसारी, परिचालक नसीम खान, वाहन स्वामी मोहम्मद इस्लाम खान उर्फ शेरू, सप्लायर सलमान खान एवं एक अन्य आरोपी के खिलाफ थाना में अपराध क्रमांक 110/26 दर्ज किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

 

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक केवल सिंह परते, एएसआई रामप्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक अभिजीत धुर्वे, आरक्षक अंकित मरावी एवं रोहित मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों और गौवंश तस्करी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *