Big Breaking News : डिंडौरी में शर्मनाक लापरवाही ! 4 महीने तक शौचालय में बनता रहा बच्चों का भोजन, निरीक्षण में चूक पर पर्यवेक्षक सस्पेंस….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिले में आंगनवाड़ी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सेक्टर मानिकपुर की पर्यवेक्षक श्रीमती लक्ष्मी शिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक 

कार्यालय द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित है कि सेक्टर मानिकपुर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र डोमदादर में विगत 4 महीनों से बच्चों के लिए शौचालय में ही भोजन तैयार किया जा रहा था। यह स्थिति स्वच्छता मानकों के विपरीत पाई गई, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।

 

 

बता दें कि जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित पर्यवेक्षक द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण नहीं किया गया। शासन के निर्देशानुसार सेक्टर पर्यवेक्षक को प्रत्येक माह निर्धारित संख्या में भ्रमण करना अनिवार्य होता है, लेकिन इस दायित्व का पालन नहीं किया गया। इसके कारण केंद्रों की निगरानी कमजोर रही और यह लापरवाही लंबे समय तक जारी रही।

 

 

इस मामले में पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन प्रस्तुत उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए पर्यवेक्षक को निलंबित कर दिया गया।

 

 

निलंबन अवधि के दौरान संबंधित का मुख्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, मेहंदवानी कार्यालय निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आंगनवाड़ी जैसी संवेदनशील सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। देखें आदेश…

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *