— अब नहीं रुकेगा पैसा! रोजगार सहायकों के लिए सरकार का बड़ा फैसला
भोपाल। पंचायत राज संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्राम रोजगार सहायकों के मानदेय भुगतान के लिए ₹6 करोड़ 8 लाख 83 हजार की राशि जारी की गई है। यह बजट मार्च 2026 (अप्रैल में भुगतान) से जून 2026 तक के मानदेय भुगतान हेतु आवंटित किया गया है।
— जारी आदेश के मुताबिक
दरअसल विभाग द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि , यह राशि केवल ग्राम रोजगार सहायकों के मानदेय भुगतान में ही खर्च की जाएगी। किसी अन्य मद में उपयोग करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस राशि से पिछले वर्षों के बकाया भुगतान नहीं किए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक ग्राम रोजगार सहायक को प्रति माह ₹18,000 मानदेय दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।

पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि आवंटित राशि का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें और समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) संचालनालय को भेजना सुनिश्चित करें। इसके अलावा, यदि अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होती है तो प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
संचालनालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि राशि का दुरुपयोग या अन्य मद में व्यय पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के जरिए सरकार ने जहां ग्राम रोजगार सहायकों के समय पर भुगतान को सुनिश्चित करने की पहल की है, वहीं पंचायतों में वित्तीय अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया है। देखें आदेश..


