Dindori News : गणित संकाय में चमका प्रिंसराज का जलवा, 472 अंक लेकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टॉपर बना छात्र….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र प्रिंसराज चंदेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गणित संकाय के मेधावी छात्र प्रिंसराज ने 500 में से 472 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे जिले का नाम भी रोशन किया है।

 

प्रिंसराज चंदेल, पिता प्रकाश सिंह चंदेल, की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल बन गया। शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी, वहीं परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

 

विद्यालय प्रबंधन ने प्रिंसराज की इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे छात्र ही जिले की शैक्षणिक पहचान को मजबूत करते हैं। प्रिंसराज की यह उपलब्धि निश्चित ही जिले के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *