Dindori News : जनगणना और जल गंगा अभियान को लेकर एक्शन मोड में प्रशासन, SDM ने तय की कार्ययोजना….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

जनभागीदारी से जल संरचनाओं के संरक्षण के निर्देश, अमरपुर में समीक्षा बैठक

डिंडौरी। जिले के अमरपुर जनपद पंचायत में अनुविभागीय अधिकारी (SDM) रामबाबू देवांगन द्वारा सचिव एवं सहायक सचिवों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई और चरणबद्ध तरीके से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई।

 

 

एसडीएम ने सभी पंचायत कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य को गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा क्षेत्र की सभी जल संरचनाओं के संरक्षण एवं मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

 

बैठक के पश्चात एसडीएम द्वारा ग्राम पंचायत आलोनी का निरीक्षण किया गया, जहां स्वच्छता परिसर में निर्मित रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का अवलोकन किया गया। इस दौरान सरपंच गजेंद्र ठाकुर, सचिव माखन धुर्वे एवं सहायक सचिव हरपाल सिंह भी उपस्थित रहे। एसडीएम ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जल संरक्षण के लिए प्रभावी कदम बताया और अन्य पंचायतों में भी इस प्रकार के कार्यों को बढ़ावा देने की बात कही।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *