MP Deputy CM tour : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का महाकौशल दौरा: डिंडौरी में जनजाति कल्याण केंद्र का लोकार्पण, रीवा में समीक्षा बैठक…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी/रीवा | मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 8 और 9 अप्रैल 2026 को महाकौशल एवं विंध्य क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

 

8 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर 10:30 बजे डिंडौरी जिले के बरगांव (शहपुरा) पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 2:00 बजे जनजाति कल्याण केंद्र, महाकौशल के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम नर्मदांचल विद्यापीठ परिसर, बरगांव में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे वे शहपुरा (डिंडौरी) से रीवा के लिए रवाना होंगे और रात 8:00 बजे रीवा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

 

 

9 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे रीवा में बाणसागर परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित होगी, जिसमें संभागीय आयुक्त एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक सर्किट हाउस, रीवा में आयोजित की जाएगी। प्रवास के दौरान उनके साथ ओएसडी धीरज शुक्ला एवं पीएसओ शारदा प्रसाद ओझा भी उपस्थित रहेंगे। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *